DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निक्षय निरामय अभियान का निरीक्षण करने के लिए गुरुर ब्लॉक के इस गांव में पहुंची केंद्रीय टीम

बालोद/गुरुर । निक्षय निरामय अभियान क़े अन्तर्गत जिले में कुष्ठ, टीबी, मलेरिया की जांच एवं पहचान तथा वयोवृद्ध देखभाल हेतु 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत प्रथम चरण में 22 दिसंबर तक जिले में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे कार्य का केंद्रीय टीम से उप निदेशक डॉ. के कुमारेसन सीएलटीआर आई चेंगलपट्टू एवं राज्य कुष्ठ नोडल अधिकारी डॉ. नीतिश परघानिया रायपुर ने मूल्यांकन व निरीक्षण हेतु भ्रमण किया। कुष्ठ अधिकारी डॉ. जी. आर रावटे ने बताया की केंद्रीय टीम ने सर्व जिला से सम्बंधित आंकडे एवं सर्वे की स्थिति प्राप्त कर जिला बालोद विकासखंड गुरुर /प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अन्तर्गत ग्राम चन्दनबिरही में कुष्ठ मरीज से भेंट कर व संदेहापद कुष्ठ मरीज का जाँच कर उपचाररत मरीज की स्थिति जानी। इसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य पुरुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर में भ्रमण कर ड्यूटीरत मेडिकल ऑफिसर से सर्वे व राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम सम्बन्धित जानकारी ली। केंद्रीय दल ने जिला कुष्ठ नोडल अधिकारी कुष्ठ जाँच सहायक देवेंद्र साहू, सेक्टर पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार कहिरा, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक नीलकमल सिन्हा, सीमा सिन्हा, मितानिन कुसुम साहू, दिव्या निर्मलकर, अनीता साहू व शीतला साहू के साथ ग्राम क्षेत्र भ्रमण किया। केंद्रीय टीम ने कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page