DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महतारी वंदन सम्मान समारोह का हुआ जगन्नाथपुर में आयोजन

बालोद। जुंगेरा भाजपा मंडल के अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर में सोमवार को महतारी वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं को आमंत्रित कर ग्राम सरपंच और नव नियुक्त जुंगेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने सम्मानित किया और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में विष्णु देव सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। महिलाओं को बताया गया कि महतारी वंदन की योजना से 70 लाख महिलाओ तक सीधे उनके आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए 1000 रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता जारी है। विष्णु देव सरकार महिला विकास के लिए अग्रसर है। इसके तहत महतारी वंदन अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया था। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू मंडल अध्यक्ष , अरुण साहू सहित मातृ शक्ति उपस्थित हुए। वही योजना का लाभ ले रही महिलाओं ने विष्णु देव सरकार के इस पहल की सराहना की और बताया कि वे किस तरह आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और हर महीने मिलने वाली राशि का कैसे शिक्षा, स्वास्थ्य सहित परिवार की अन्य जरूरत और स्वयं की जरूरत की पूर्ति में राशि खर्च कर रही है। कोई समूह या स्वयं के खाते में बचत भी कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page