DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरूर ब्लॉक में हुआ किसान सम्मेलन का आयोजन

गुरुर। राज्य में भाजपा सरकार गठन के एक वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में 21 दिसंबर को गुरूर मंडी प्रांगण बोहरडीह में ब्लॉक स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शासन की कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही कृषक उन्नति योजना के लाभान्वित किसानों का सम्मान भी किया गया व कृषक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू , कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत बालोद की सभापति ललिता पीमन साहू , नगर पंचायत गुरूर के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा , वरिष्ठ भाजपा नेता यादराम साहू , भाजपा मंडल महामंत्री मेहत्तर नेताम , पन्ना लाल साहू , जनपद सदस्य संध्या साहू, ताम्रज यादव, हितेश्वर श्याम , गोविन्द साहू , आत्मा राम साहू, जनार्दन सिन्हा ,सहित क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page