DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गन्ना किसानों और श्रमिकों की समस्या को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत ने दी प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी

बालोद। शक्कर कारखाना करकाभाट से जुड़े गन्ना कृषकों और श्रमिकों को हो रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े सामने आए हैं। उन्होंने कारखाना पहुंचकर लोगों से चर्चा की। साथ ही अधिकारियों से भी मिलकर उनकी समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की। ऐसा नहीं होने की स्थिति में उन्होंने आंदोलन हेतु बाध्य होने की चेतावनी दी है। ज्ञात हो कि गत दिवस जिले के समस्त गन्ना किसानो की शिकायत पर उचित अधिकारियो से समस्याओ को अवगत करवा कर शक़्कर कारखाना पहुँच कर किसान भाइयो के साथ मिलकर जाँच अधिकारियो से किसानो और श्रमिकों की समस्याओ को जल्द निराकरण हेतु निवेदन किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द किसान भाइयो और श्रमिकों की समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो किसानो के साथ आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे। वहां मजदूरों की सुरक्षा, किसानो के गन्ने की जल्दी खरीदी, नए मशीनों से उत्पादन, टोकन की शिथिलता आदि समस्याएं व्याप्त हैं।

You cannot copy content of this page