DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलयुग में युवाओं को आगे आकर करना होगा काम: विधायक कुंवर सिंह निषाद

बालोद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में संचालित “नारी सशक्तिकरण वर्ष 2024-2025” अंतर्गत रामनगर धनगांव रोड डौंडी लोहारा में “राष्ट्र जागरण 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ” में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित हुए। विधायक जी ने कहा कि इस कलयुग में युवाओं को आगे आकर काम करना होगा।

युवाओं को सुधारने के लिए हमें आगे आना होगा और नशा मुक्ति अभियान चलाना होगा, ताकि आज के जो युवा नशे में लत हैं, यही युवा हमारा भविष्य का निर्धारण करता है, इसलिए युवाओं को आगे होकर काम करना होगा, तब हमारी युग परिवर्तन सार्थक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की नशा पान छोड़ने का संकल्प लीजिए।

You cannot copy content of this page