DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में दो दिवसीय बालोद टेक्नोफेस्ट 2024 का हुआ आगाज

जिला प्रशासन बालोद एवं शिक्षा विभाग द्वारा जिले में विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने किया जा रहा आयोजन

बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिले में विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में पहल करते हुए स्कूली विद्यार्थियों को अपने नवाचार और तकनीकी कौशल को प्रदर्शित करने ’बालोद टेक्नोफेस्ट 2024’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय ’बालोद टेक्नोफेस्ट 2024’ में जिले के सैंकड़ों विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी कौशल को प्रदर्शित करने का मौका मिला है।

कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज जिला मुख्यालय स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित दो दिवसीय ’बालोद टेक्नोफेस्ट 2024’ कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बालोद और शिक्षा विभाग की पहल से जिले में पहली बार ऐसा कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने आयोजन में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी आदि की सराहना की है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जिले के प्रत्येक क्षेत्रों के स्कूली विद्यार्थियों को अपनी नवाचार एवं तकनीकी कौशल को सामने प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है। इससे पूर्व श्री चन्द्रवाल ने कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि बालोद टेक्नोफेस्ट के आयोजन का ख्याल उन्हें पूर्व में एक स्कूली कार्यक्रम में कला संकाय के बच्चों के द्वारा नवाचार के क्षेत्र में बनाया गए एक माॅडल से आया। उन्होंने बताया कि जिले में इस तरह के एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिसमें बच्चों को अपनी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का अवसर मिले।


कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कार्यक्रम स्थल में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए तकनीकी माॅडल का बारी-बारी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से माॅडल के विषय में जानकारी भी ली। श्री चन्द्रवाल ने बालोद टेक्नोफेस्ट के सफल आयोजन हेतु जिले के अलावा बाहर से आए तकनीकी विशेषज्ञों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र मंे तरक्की एक टीम वर्क से होती है। जहाँ तकनीकी विशेषज्ञों के निरंतर मार्गदर्शन से छात्र-छात्राओं को भी अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने छात्र-छात्राओं को इस तरह के आयोजन का अधिक से अधिक लाभ लेने प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page