DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हॉकी टूर्नामेंट के पोस्टर का हुआ विमोचन, बेटियों को बढ़ावा देने राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का होगा करहीभदर में आयोजन

बालोद।जिला हॉकी फेडरेशन के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन आगामी दिनों कन्नेवाड़ा(करहीभदर) में 16 से 18 जनवरी तक किया जाना है। जिसके प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर का विमोचन फेडरेशन के अध्यक्ष तोमन साहू के मार्गदर्शन में करहीभदर के सरपंच लीलाराम डड़सेना के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर सरपंच डड़सेना के द्वारा सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई देते हुए पूर्ण रूप से सहयोग करने की बात कही गयी। साथ ही खेल और खेल भावना का विकास करने के लिए फेडरेशन के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। फेडरेशन के सचिव व कोच तोरण सिन्हा ने इस आयोजन के बारे में बताया कि यह आयोजन 16 वर्ष तक की बेटियों के लिए रखा गया है। जिसमे 18 जिलों से लगभग 600 खिलाड़ी सम्मिलित होंगे।जिनके रहने व भोजन की व्यवस्था भी सबके सहयोग से की जाएगी । फेडरेशन के अध्यक्ष तोमन साहू ने इस आयोजन का उद्देश्य बेटियों को आगे लाने तथा छोटे बच्चों को मोबाइल गेम से बाहर निकालकर मैदान तक वापस लाने और खेलो में रुचि जागृत करने वाला बताया। साथ ही जनमानस को इस आयोजन के लिए आगे आकर सहयोग करने की अपील की। पोस्टर विमोचन के अवसर पर फेडरेशन के सदस्य दिनेश तापड़िया,रुपेंद्र सिन्हा, गमनेश्वर तारम,मोतीलाल सिन्हा,रामकुमार सिन्हा, शैलेन्द्र सोनवानी,दीपक तारम आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page