DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत निधि से 9.50 लाख के विकास कार्यों की सौगात मिली, मीना सत्येंद्र साहू का जताया ग्रामीणों ने आभार

गुरुर । गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत दरगहन और आश्रित ग्राम दानीटोला के निवासियों को जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू ने अपनी निधि से कुल 9 लाख 50000 के विकास कार्यों की सौगात दी है। उक्त कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसके तहत ग्राम दानीटोला में 3.50 लाख की नाली निर्माण और दरगहन में ढाई लाख का कला मंच और 3.50 लाख रुपए का नाली निर्माण कार्य शामिल है। इस तरह कुल 9.50 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस सौगात पर ग्रामीणों सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू का आभार जताया। इस अवसर पर सरपंच बिजेंद्र कुमार धुर्वे उप सरपंच कल्याणपुरी गोस्वामी, ग्राम पटेल बृजलाल कोर्राम जयराम कुंजाम परदेसी राम मोहन साहू कमलेश्वरी साहू रितु चंद्रवंशी टेमीन साहू गंगाबाई साहू नोहरू राम आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page