DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेवारीकला में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह का आयोजन एक से 9 जनवरी तक

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम नेवारीकला में एक से 9 जनवरी 2025 तक श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास पंडित कालेश्वर प्रसाद तिवारी भागवत आश्रम पोटियाकला दुर्ग होंगे। आयोजक भुवनेश्वरी बाई शर्मा, लोकेश शर्मा, खुशबू शर्मा आदि ने बताया कि समस्त शर्मा परिवार और ग्रामवासी के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है।

कथा प्रसंग के तहत दोपहर एक से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन कथा होगी। जिसमें पहले दिन 1 जनवरी को कलश यात्रा, वेदी पूजन, गौकर्ण महात्मय होगा। 2 जनवरी को परीक्षित जन्म , वराह अवतार ,3 जनवरी को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, 4 जनवरी को प्रहलाद चरित्र, 5 जनवरी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 6 जनवरी को रुक्मणी विवाह, 7 जनवरी को सुदामा चरित्र, 8 जनवरी को परीक्षित मोक्ष की कथा बताई जाएगी। इसी दिन तुलसी वर्षा, चढ़ोत्तरी और शोभा यात्रा का कार्यक्रम होगा। 9 जनवरी को गीता प्रवचन, हवन के साथ मंगलमय समाप्ति होगी। इस भागवत में परीक्षित यजमान पंकज शर्मा, प्रियंका शर्मा होंगे। स्वर्गीय दादी सीताबाई शर्मा की पुण्य स्मृति एवं पूर्वजों के पुण्य स्मरण प्रताप में यह भागवत आयोजित किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page