DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विद्यार्थियों को विशेष प्राथमिकता के साथ शिक्षा ऋण प्रदान करने कलेक्टर चन्द्रवाल ने दिए निर्देश

जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न

बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक में जिले के सभी बैंकर्स को विशेष प्राथमिकता के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अध्ययन-अध्यापन में आर्थिक कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिलास्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक में उपस्थित बैंकर्स को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित जिले के सभी बैंकर्स से जरूरतमंद विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक मदद उपलब्ध कर उनके भावी भविष्य के निर्माण में सहयोग प्रदान करने को कहा है। बैठक में जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक श्री सौरव जैन सहित बैंकर्स सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिले में संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने बैंकवार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति योजना के क्लेम से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्टैंड अप इंडिया और अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति आदि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

You cannot copy content of this page