DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

21 से 24 दिसंबर तक विराट 51 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान, गायत्री महायज्ञ रामनगर डौंडीलोहारा में, तैयारी पूरी

बालोद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 21 से 24 दिसंबर को विराट 51 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ रामनगर धनगांव रोड डौंडीलोहारा, जिला बालोद में होने जा रहा है। जिसकी संपूर्ण तैयारी पूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम में 21 दिसंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे से मंगल कलश यात्रा, सायं 4 बजे युग संगीत एवं प्रज्ञा प्रवचन, 22 दिसंबर रविवार को प्रातः 6:30 बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग आसन, प्रातः 8:00 बजे से 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ देव पूजन यज्ञ का ज्ञान विज्ञान, दोपहर 2 बजे से संगठनात्मक संकल्प तथा नारी जागरण सम्मेलन, संध्या 5 बजे से युग संगीत एवं प्रज्ञा पुराण कथा, और 23 दिसंबर सोमवार को प्रातः 6:00 बजे से ध्यान साधना प्रज्ञा योग प्रातः 8 बजे से 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार दोपहर, 2 बजे से युवा जागरण एवं कार्यकर्ता गोष्ठी, संध्या 5 बजे से युग संगीत एवं प्रज्ञा प्रवचन तथा 24 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 6 बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, प्रातः 8 बजे से 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ विभिन्न संस्कार जैसे गर्भवती माताओं का पुंसवन, छोटे बच्चों का नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, विद्यारंभ, कर्णछेदन, जन्म दिवस 16 वर्ष से ऊपर वर्ग के लोगों के लिए दीक्षा यज्ञोपवीत संस्कार तथा विवाह योग्य युवाओं के लिए विवाह संस्कार, विवाह दिवस संस्कार आदि विभिन्न संस्कार निशुल्क संपन्न कराए जाएंगे।

ये होंगे अतिथि

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग, जामड़ी पाटेश्वर धाम के संचालक संत रामबालक दास , भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन साहू , जिला बालोद भाजपा के उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू, सामाजिक कार्यकर्ता देवलाल ठाकुर ,अभिषेक शुक्ला, लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ,जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला आदि उपस्थित रहेंगे। जिनके करकमलों द्वारा धर्म ध्वजारोहण किया जाएगा। मंगल कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। सभी श्रद्धालु गणों से गायत्री परिवार ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी करें और पुण्य लाभ ले।

You cannot copy content of this page