DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की अध्यक्षता में जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन की स्थिति की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। उप संचालक एवं जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु ने बताया कि जिले में 437 ग्रामीण, 08 नगरीय, 233 शासकीय अस्पताल व 01 बीएसपी अस्पताल इस तरह कुल 679 जन्म-मृत्यु पंजीयन इकाइयां है। उक्त इकाईयों में आरजीआई साफ्टवेयर के माध्यम से पंजीयन कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही रजिस्ट्रार एवं उप रजिस्ट्रार मोबाईल एप्प के माध्यम से भी पंजीयन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत 08 नगरीय निकाय, 06 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 136 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 01 जिला अस्पताल, 01 बीएसपी अस्पताल एवं 437 ग्राम पंचायतों में ऑनलाईन पंजीयन कार्य हो रहा हैं। इस प्रकार जिले के 679 पंजीयन इकाईयों में से 618 पंजीयन इकाइयों में ऑनलाईन पंजीयन कार्य हो रहा है एवं 60 उप स्वास्थ्य केन्द्र प्रसवविहीन अथवा भवन विहीन होने के कारण शेष है। उप संचालक एवं जिला रजिस्ट्रार ने जन्म प्रमाण पत्र में आवश्यक संशोधन एवं सड़क दुर्घटना में मृत होने वाले व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।

You cannot copy content of this page