DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरिहन्त एकेडमी का वार्षिक खेल उत्सव संपन्न

बालोद। बालोद की एकमात्र सीबीएसई स्कूल अरिहन्त एकेडमी के वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ विधिवत सरस्वती वंदना और पुष्प अर्पण से हुआ। विद्यालय के चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन द्वारा विद्यालय का ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यालय के चार हाउसों के छात्रों द्वारा मार्चपास्ट किया गया और अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, डायरेक्टर दानमल जैन एवं प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव को सलामी दी गई। खेलों के इस महोत्सव का शुभारंभ मशाल जलाकर किया गया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसने सभी का मन मोह लिया। अरिहंत अकैडमी के चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन ने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को खेल भावना के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास में भी सहायक होते हैं।खेल प्रतियोगिताओं में मेडल से अधिक भागीदारी प्रेरणादायक होती है।उन्होंने शतरंज में विश्व चैंपियन बने डी गुकेश का भी उदाहरण दिया। सभी छात्र छात्राओ ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के अंत में विजयी छात्रों को प्रमाणपत्र और पदक प्रदान कर प्राचार्य ने उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय का यह खेल उत्सव हर्षोल्लास और जोश से भरा रहा और सभी छात्रों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

You cannot copy content of this page