DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में परामर्श दात्री की बैठक हुई सम्पन्न, उठा अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ की असुरक्षा का मुद्दा, सुरक्षा बल तैनात करने की मांग

बालोद। जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के द्वारा परामर्शदात्री बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें बालोद जिले के विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष व संघ के पदाधिकारीगण बैठक में मौजूद रहे। सभी संघ के जिलाध्यक्ष ने अपने अपने विभाग के कर्मचारी अधिकारी के समस्याओं व अपने बिंदु अनुसार एजेंडा को रखा। पूजा बंसल के समक्ष अपने बातों को रखा और उस दौरान विभाग के प्रमुख मौजूद रहे। तत्काल निराकरण करने का दिशा निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख मांगे जैसे डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के साथ हो रहे मारपीट, गली गलौज, असामाजिक तत्वों को लेकर सुरक्षा बल की मांग की गई।पूरे जिले के सीएचसी पीएचसी में दो दो सुरक्षा बल की मांग की गई है। साथ ही जिले में अधिकारी कर्मचारी कई वर्षों से संलग्न है उनको उनके मूल पदस्थान में तत्काल भेजने व संलग्नीकरण को निरस्त करने की मांग गई। बैठक में बारी बारी से सभी संघों के जिलाध्यक्ष ने अपनी विभागीय समस्याओं को रखा और कलेक्टर ने सभी जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि सभी एजेंडों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।

You cannot copy content of this page