DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मिली मान्यता

शिक्षक संवर्ग का हित संवर्धन ही सर्व प्राथमिकता -राजेश चटर्जी

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं बालोद जिला अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने जानकारी दिया है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रशासकीय स्वीकृति से छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मान्यता का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। गौरतलब है कि अविभाजित मध्यप्रदेश में 1982 से संगठन के पदाधिकारियों का बोलबाला रहा है। वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ फर्म्स एवं संस्थाऐं से नवीन पंजीयन के बाद से स्कूल/ट्राइबल शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्गों के अधिकार का आवाज बुलंद करते रहा है। राज्य शासन के नियम अनुसार प्रतिवर्ष सदस्यों की जानकारी छत्तीसगढ़ सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के धारा-27 में पदाधिकारियों की प्रमाणित सूची तथा ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी धारा-28 प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2019 एवं 2022 को मान्यता दिया था।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों में संगठन का प्रभाव है। शिक्षक संवर्ग के मुद्दों के जानकार एवं समाधान करने वाले अनुभवी पदाधिकारियों का प्रबंधन है। संगठन के सझाव अनुसार पाटन(दुर्ग) अधिवेशन में 50 % सीधी भर्ती एवं 50 % पदोन्नति के नियम को संशोधित कर वर्ष 2008(अराजपत्रित सेवा) तथा 2009(राजपत्रित सेवा) में 100 % पदोन्नति का भर्ती पदोन्नति नियम स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाया था।जिसके कारण वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत शिक्षक रातोंरात पदोन्नत हुए थे।तत्समय शिक्षा सचिव श्री नंद कुमार अधिवेशन के मुख्य अतिथि थे। ट्राइबल विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक/कर्मचारियों का परस्पर हस्तांतरण/संविलियन का आदेश 9/2/2010 को संगठन के सुझाव अनुसार जारी शिक्षक/कर्मचारी हित में जारी हुआ था। एक विभाग एक भर्ती नियम का अवधारणा संगठन ने सुझाया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा द्वारा भर्ती पदोन्नति नियम 2019 बनाया गया था।तत्समय शिक्षा प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी थे।इसके अलावा राज्य शासन ने शिक्षक संवर्ग हित के मुद्दों पर अनेक निर्णय संगठन के सुझाव पर लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला बालोद के सक्रिय पदाधिकारी/सदस्यों उपप्रांताध्यक्ष चंद्रभान निर्मलकर , प्रेम सिंह कोलियारे, तामेश्वर कौशल, जय सिंह भारद्वाज, गिरीश देवांगन, डीडी साहू, मनसुखदास साहू ,भूधर दास जोशी प्रमोद बाजपेई ,मोहन कॉमडी ,तिलक राम मंडावी ने इस मान्यता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

You cannot copy content of this page