DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम परना में रासेयो का सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

अर्जुन्दा:– शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मेरा युवा भारत के लिए युवा थीम पर सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत परना में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश्वरी यादव संरपच ग्राम पंचायत परना थे। अध्यक्षता प्र प्राचार्य डॉ समीर दशपुत्रे ने की। विशेष अतिथि के रूप मे डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति ने स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को सात दिवसीय विशेष शिविर की दैनिक दिनचर्या एवं गतिविधियां के बारे में अवगत कराया।

संरपच श्रीमती कमलेश्वरी यादव ने स्वयंसेवकों के कार्य और सेवा भावना की सराहना की।और यथासंभव मदद की बात कही। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुश्री डॉ प्रीति ध्रुवे सहायक प्राध्यापिका, श्री दिनेश कुमार टाडेकर सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला परना, श्रीमती अंजु मकोड़े सचिव ग्राम पंचायत परना, श्रीमती तेजेश्वरी देवांगन पंच, तुलसी ठाकुर पंच, नागेश्वरी ठाकुर कम्प्यूटर आपरेटर ग्राम पंचायत परना, व समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page