DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्थानीय संघ गुण्डरदेही द्वारा सामुदायिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन

बालोद । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार सामुदायिक सेवा कार्य का आयोजन 25.11.2024 से 10.12.2024 तक किया जा रहा है | जिसमे जिला संघ बालोद के जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव , जिला आयुक्त स्काउट श्री पी.सी.मरकले ( Deo) एवं सहायक जिला आयुक्त श्री नवीन यादव जी (Beo) , जिला सचिव श्री के.एल. गजेंद्र ,जिला संगठन आयुक्त श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर के मार्गदर्शन में स्थानीय संघ गुण्डरदेही के तत्वाधान में सामुदायिक सेवा के अंतर्गत दिनांक 07.12.2024 को वृद्धा आश्रम में फल वितरण,अस्पताल में फल वितरण एवं साफ सफाई मरीजो की देखभाल,स्वच्छता अभियान,एवं दिनांक 09.12.2024 को ओटेबंद मंदिर प्रांगण से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रैली,बाल श्रम रोकथाम जागरूकता रैली ,महिला सुरक्षा जागरूकता, एवं नशा मुक्ति जागरुकता रैली ,महिला घरेलू हिंसा जागरूकता रैली ,एवं विभिन्न सेवा कार्य स्काउटर /गाइडर एवं बच्चों द्वारा किया गया| इस कार्यक्रम में स्काउट विभाग से- श्री अजय कुमार ठाकुर ,श्री मकसूदन लाल यादव ,श्री ढालसिह ठाकुर ,श्री हेमलाल साहू , श्री विक्की साहू ,गाइड विभाग से – सुश्री किरण ठाकुर ,श्रीमती डिम्पल साहू ,श्रीमती दीपा साहू, , रेंजर विभाग – सुश्री लिली पुष्पा एक्का,श्रीमती पुष्पा यादव, विकासखंड सचिव श्री चंद्रशेखर दिल्लीवार एवं 50 स्काउट,गाइड,रोवर,रेंजर का योगदान रहा | सामुदायिक सेवा शिविर के सफल संचालन के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नवीन यादव ,सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती श्रद्धा ठाकुर एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री खेमराज साहू ने शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page