DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिल्डिंग मटेरियल देने एडवांस में 30 लाख 97 हजार रूपये की धोखाधड़ी, नाम छिपाकर एक वर्ष से फरार आरोपी कोरबा में शराब दुकान के पास चला रहा था चखना दुकान, बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में ठगी के अनसुलझे प्रकरण व पुराने प्रकरण के निकाल करने हेतु एक विशेष टीम तैयार किया गया था। इस क्रम में जिला रायपुर-बिलासपुर-कोरबा में टीम भेजा गया था। जिसमें 2 प्रकरण के फरार आरोपी तेजनाथ देवागंन को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

केस 01ः– प्रार्थी डोमन लाल साहू पिता मदन लाल साहू 38 साल ग्राम खल्लारी थाना व जिला बालोद (छ0ग.) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी कि घटना दिनांक 15.10.22 के 1 बजे से 14.01.2023 के 1 बजे तक प्रार्थी को बिल्डिंग मटेरियल देने के नाम पर एडवांस से नगदी रकम 13,97,000 रू. को लेकर प्रार्थी को लिये गये रकम के बदले बिल्डिंग मटेरियल नही देकर आरोपी तेजनाथ देवागंन पिता देवनाथ देवागंन निवासी राम नगर डौण्डी लोहारा जिला बालोद धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 140/24 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

केस 02ः- इसी तरह प्रार्थी ईष्वर लाल साहू पिता रामरतन साहू उम्र 37 साल ग्राम पाररास थाना व जिला बालोद(छ0ग.) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक 30.12.21 से 07.04.2022 तक तक प्रार्थी को बिल्डिंग मटेरियल देने के नाम पर एडवांस से नगदी रकम 17 लाख रू. को लेकर प्रार्थी को लिये गये रकम के बदले बिल्डिंग मटेरियल नही देकर आरोपी तेजनाथ देवागंन द्वारा धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 141/24 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था

ऐसे पकड़ाया आरोपी

विवेचना के दौरान आरोपी तेजनाथ देवांगन की पतासाजी हेतु एक विशेष टीम बनाकर जिला रायपुर-बिलासपुर-कोरबा की ओर रवाना किया गया था। जो टीम के द्वारा पता चला कि आरोपी तेजनाथ देवांगन हाल पता ससुराल रामाटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगावं(छ0ग0) का जिला कोरबा के थाना बालको क्षेत्र अंतर्गत अपना नाम पता छुपा कर शराब भठ्ठी के पास चखना का दुकान लगाता है। सूचना प्राप्त होने से टीम के द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी तेजनाथ देवांगन को थाना बालोद लाकर उक्त दोनो प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इनकी रही भूमिका

इस धोखाधड़ी के अपराध को सुलझाने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, आरक्षक भोपसिंह साहू, मोहन कोकिला, सायबर सेल बालोद से आरक्षक संदीप यादव व मिथलेष यादव एवं पुलिस लाईन बालोद से जागेन्द्र बेलचंदन का सराहनीय योगदान रहा ।

You cannot copy content of this page