DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 48 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जप्त

बालोद। पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा मुखबीर की सूचना पर चिखलाकसा आत्मानंद स्कूल के सामने एक बैग में अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते आरोपी सुनील कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05, 256 चौक दल्लीराजहरा को पकड़ा गया । जिसे अधिक मात्रा में शराब रखने के संबंध में कोई दस्तावेज हो तो पेश करने नोटिस दिया गया। आरोपी सुनील कुमार द्वारा अवैध शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताने पर आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जुमला 8.640 बल्क लीटर कीमती 4320 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

You cannot copy content of this page