DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मकान निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से खुंदनी निवासी ग्रामीण की मौत

गुरूर। ग्राम खुंदनी निवासी किसान अमरदास साहू 57 वर्ष की स्वयं के निर्माणाधीन मकान में करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना कल शाम 5 बजे की बताई जा रही है। ग्राम खुंदनी में अपने निर्माणाधीन मकान में अमरदास साहू गुरूवार की शाम पानी की तराई कर रहा था इसी बीच टुल्लूपंप में करेंट आने की वजह से अमरदास साहू करेंट की चपेट में आ गया जहां पास में ही उपस्थित उसके बेटे संतोष ने टुल्लूपंप का वायर निकालकर अपने पिता को करेंट की चपेट से हटाया। घायल अमरदास साहू को परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र गुरूर ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा अमरदास साहू को मृत घोषति किया गया।

You cannot copy content of this page