बेल जंप जैसे गंभीर मामला में गिरफ्तारी वारंट का आरोपी सतना से पकड़ाया, देवरी पुलिस ने रेकी कर फरार आरोपी को लिया शिकंजे में



बालोद। प्रथम अपर सत्र न्यायालय बालोद द्वारा आरोपी संदीप शुक्ला का बेल जंप जैसे गंभीर मामला में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी न्यायालय से जमानत पर छूटने के बाद लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, इसलिए आरोपी के विरुद्ध न्यायालय ने बेल जंप के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। थाना देवरी थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुर्रे द्वारा ऐसे संवेदनशील एवं गंभीर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के निर्देशन,एवं एसडीओपी बालोद देवांश राठौर के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए थाना देवरी पुलिस टीम मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोटार थाना क्षेत्र भेज कर आरोपी के घर गांव का खुफिया तरीके से पहले रेकी कराकर आरोपी की पहचान सुनिश्चित किया गया, उसके पश्चात संबंधित थाना क्षेत्र कोटार को सूचना देकर आरोपी को ग्राम गजगवां थाना कोटर , जिला सतना मध्य प्रदेश से देवरी पुलिस की टीम गिरफ्तार कर थाना देवरी लाया और माननीय अपर सत्र न्यायालय बालोद में पेश करने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है । इस पूरे मामले में आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुर्रे, प्रधान आरक्षक प्रेम सागर आरक्षक कौशल साहू का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण के आरोपी संदीप शुक्ला धोखाधड़ी जान से मारने की धमकी देना जैसे अपराध धारा 420 506 बी 306 34 भादवि का अपराधी था।

You cannot copy content of this page