DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसानों में नाराजगी :- धान खरीदी केंद्रो में अव्यवस्था से किसानों में आक्रोश

फटे बारदाना, लेबर की समस्या, टोकन भी जारी नहीं हुए, किसान भड़के, तीन सोसाइटियों में पहुंचे दोनो विधायक

बालोद/देवरीबंगला । डौडीलोहारा विकासखंड के धान खरीदी केंद्रो में अव्यवस्था को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखा गया। कई धान खरीदी केंंद्रो में बारदाना के अभाव में खरीदी बंद होने की आशंका है। किसानो की शिकायत पर सोमवार को गुंडरदेही एवं डौडीलोहारा विधायक धान खरीदी केंद्र मुढिया, घीना व अ/ब/नवागाव पहुचे। खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों ने अव्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। दोनों विधायकों ने किसानों की मांग का समर्थन किया। मुढिया, कोसमी, व गारका के किसान पंचु रावटे, सियाराम गंधर्व व नरोत्तम रावटे ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में बारदाना उपलब्ध नहीं है। किसानों को बारदाना लाने के लिए कहा जाता है। बाजार में बारदाना नहीं है। किसान भूखन रावटे, अनूपचंद बढई, चंद्रकुमार देशलहरे ने बताया कि टोकन की भी व्यवस्था नहीं है। जिन किसानों ने धान बेचा है। उनके खाते में ₹2300 की दर से भुगतान आया है। सरकार किसानों के साथ न्याय नहीं कर रही है। मुढिया सोसायटी मे भी तक 86 किसानो से 3825 क्विटल धान की खरीदी की गई है। लगभग यही स्थिति सभी सोसाइटियों में है।

व्यवस्था नहीं सुधरी तो किसान समिति में ताला लगाएंगे :

अनिला भेड़िया पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि धान खरीदी केदो में शीघ्र ही व्यवस्था सुधार कर किसानों के साथ न्याय करें अन्यथा मजबूर होकर किसान सोसाइटी में ताला जड़ देंगे। प्रदेश की साय सरकार किसानों को परेशान ना करें।अन्यथा परिणाम भुगतना पड़ेगा।

भाजपा सरकार किसान विरोधी है व्यवस्था सुधारे :कुंवरसिह

विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था है किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है। धान की पूरी कीमत एक साथ देने का वादा करने वाली सायं सरकार पूरा पैसा देने में आनाकानी कर रही है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। खरीदी केंद्र में धान तोल करने वाले लेबर की भी व्यवस्था नहीं है। किसान स्वयं धान तोल रहे हैं। व्यवस्था नहीं सुधरी तो हम किसानों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे। धान खरीदी केंद्र में किसान भूपेश नायक, गिरीश चंद्राकर, कोदूराम दिल्लीवार, अनिल लोढा, सरपंच भावना नायक, केशव शर्मा, पूनम रात्रे, भतेद्र मानिकपुरी, बालक रावटे, गर्मेंद्र रावटे, मानिक सिंन्हा सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page