DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के रासेयो इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में शामिल हुए दुर्ग विश्व विद्यालय रासेयो कार्यक्रम समन्वयक

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संस्था के प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर मैम के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी इकाई 01 प्रो. संजय सप्तर्षि , इकाई 2 प्रो. करुणा रावटे के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कुतुलबोर्ड भाटागांव का आयोजन, युवा भारत के लिए युवा, डिजिटल भारत के लिए युवा विषय पर आयोजित किया गया है। सात दिवसीय विशेष शिविर में दुर्ग विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ जैनेंद्र दीवान द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही दुर्ग विश्वविद्यालय साइंस महाविद्यालय से श्री उमरे से भी शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयंसेवियों की रहने का आश्रय देखा के स्वास्थ्य की पूछ ताछ किए। साथ ही साथ उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए 7 दिन तक अपनेआप को अच्छे से रहने के लिए सभी स्वयंसेवियों को अपने विचारों से लाभांवित किए। शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा पोषण वाटिका, कबाड़ से जुगाड के माध्यम बुक्के, चिड़ियों के लिए घोंसला, डस्टबिन बनाया गया है। डस्टबिन बनाकर दुकानों एवं चौक चौराहों में छोड़ा गया है साथ ही साथ स्वच्छता एवं शुभकामनाएं अन्य कार्य करते हुए ग्रामीणों को जागरूक करते है। सर द्वारा शिविर की एवं स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना किया गया और सभी को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया गया।

You cannot copy content of this page