DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झलमला में धरना- आप का आरोप- भाजपा करती है ओछी हरकत तो कांग्रेस खुद को किसान हितैषी बताने का ढोंग

बालोद – बालोद में झलमला बस स्टैंड पर रविवार को आम आदमी पार्टी द्वारा जंगी सभा व किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर प्रदर्शन व हल्ला बोल का कार्यक्रम किया गया। सभी विधानसभा व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसानों की मांग व परेशानियों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। केंद्र सरकार ना ही  तीनों काले कानून वापस ले रही है और ना ही राज्य सरकार किसानों से किये गये वादे निभा रही है। इधर भाजपा सांसद ने खैरागढ़ में व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांकेर में अपमानजनक बयान देकर कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान नहीं बल्कि नक्सली और खालिस्तानी हैं। धरना सभा में शामिल आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पार्टी उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर ने सख्त लहजे में कहा कि कब तक केंद्र सरकार अपने कारोबारी मित्रों के हित में कानून बनाती रहेगी। राज्य सरकार सिर्फ दिखावा कर किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रही है।

भाजपा अपनी ओछी हरकतों से बाज आये व अन्नदाताओं से तुरंत माफी मांगे। जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने कहा की हमारे अन्नदाता से धान खरीदी में हो रही परेशानी दूर करे । धान खरीदी की समय सीमा भी बढ़ा दी जानी चाहिए। सन्तोष देवांगन ने कहा की बारदाने की व्यवस्था कर एक मुश्त रकम अदायगी की व्यवस्था की जानी चाहिए। नहीं तो हम अपनी आवाज और बुलंद कर जनता के बीच जाएंगे।

आज के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के साथ आम जन की भी भागीदारी रही। सभी ने अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाया। आम आदमी पार्टी ने अपील की है कि धान खरीदी में अनियमितता, बारदाने की कमी, खरीदी समय सीमा कम होना व भुगतान को लेकर जो किसान साथियों की समस्याएं है, उन्हे तुरंत दूर करे। अन्यथा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ अपना आंदोलन और तेज करेगी।

You cannot copy content of this page