DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यह ज्योति फैला रही ज्ञान की रौशनी, नायक बन कर बढ़ाई जिले का गौरव, पढ़िये इनकी कहानी

राजनांदगांव जिला का लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान,कोविड-19 के बाद भी शिक्षको व अधिकारियों का अभिनव प्रयास

मोहला – राजनांदगांव जिले के मोहला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मिडिल स्कूल माटकसा की शिक्षिका श्रीमती ज्योति उके ने स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक कवर पेज में हमारे नायक के रूप में चयनित हो कर राजनांदगांव जिले का मान बढ़ाया है। ज्ञात हो कि कोरोना काल मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक के रूप में ब्लॉग लिख कर सम्मानित किया जाता है। शेरपार संकुल के मिडिल स्कूल माटकसा की शिक्षिका ज्योति उके एक नवाचारी शिक्षक के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखती है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ज्योति उके नित नए नवाचार करती रहती है। विज्ञान के अवधारणाओं को सरलता से समझाने के लिए वे मॉडल का बेहतरीन उपयोग करती है। कोरोना काल मे भी श्रीमती ज्योति उके लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने में कामयाब रही है।

  मोहला एबीईओ ने जानकारी दिया कि श्रीमती उके के ऑनलाइन क्लास में मोहला के स्थानीय बच्चों के अलावा अन्य जिलों से भी बच्चे जुड़ते रहे। इनका विद्यालय मोहला के उत्कृष्ट विद्यालयों में एक है। वे प्रतियोगी परीक्षाओं, विज्ञान के मॉडल प्रदर्शनी जैसे अन्य गतिविधियों में भी अव्वल रहती है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व सोमाटोला के शिक्षक राजकुमार व एबीईओ राजेन्द्र देवांगन को भी हमारे नायक कॉलम में स्थान मिल चुका है। हाल ही में एपीसी सतीश ब्यौहरे को भी नायक चुना गया है।

        श्रीमती ज्योति उके के हमारे नायक के रूप में चयनित होने पर संसदीय सचिव इंदरशाह मंडावी, समाजसेवी संजय जैन, डीईओ हेतराम सोम, डीएमसी भूपेश साहू, एपीसी सतीश ब्यौहरे, मीडिया सहयोगी पारस झाड़े, दुर्गेश त्रिवेदी, मोहला बीईओ रोहित कुमार अम्बादे, एबीईओ राजेंद्र कुमार देवांगन, बीआरसीसी खोमलाल वर्मा, महेंद्र कुमार उके, राजकुमार यादव, सुनील शर्मा, लोकेश सिंह ठाकुर, मलेश मालेकर, प्रदीप मंडावी, किशन लाल यदु, जगत राम साहू और शेख अफ़ज़ल ने बधाई देते हुए कामना किये है कि वे ऐसे ही वनांचल में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने में अपना बहुमूल्य योगदान देती रहेंगे।

You cannot copy content of this page