बालदिवस के उपलक्ष्य में हुआ बड़गांव स्कूल में न्योता भोज का आयोजन



डौंडीलोहारा। ग्राम बड़गांव में बाल दिवस के उपलक्ष्य में माटी युवा कल्यान संगठन द्वारा नेवता भोज व संस्कृततिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को अपने भाविष्य के प्रति मार्गदर्शन एवं बड़ों के प्रति आदर भाव ,अपने माता पिता का दैनिक प्राणाम करके स्कूल जाने की शिक्षा दिया गया। बाल दिवस कार्यक्रम में कक्षा पांचवी के नन्हे छात्रों द्वारा विशेष बारहमासी छत्तीसगढ़ी गीत जिसमे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की प्रस्तुति दिया गया।

चाचा नेहरू के भारत के नवनिर्माण के गाथा के बारे में बताया गया। सभी नन्हे बच्चों को चाचा नेहरू के प्रिय गुलाब का फुल भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में माटी युवा कल्याण संगठन प्रमुख वैभव साहू एवं संगठन सदस्य विवेक दुबे ,नवीन शांडिल्य, ओमकार निर्मलकर,मनीष नेताम ,थानेश्वर ठाकुर,शुभम गोष्वामी,कान्हा तिवारी,प्रदीप साहू एवं शा. प्राथमिक शाला बड़गांव से प्रधान पाठक सोनबरसा ,कमलकांत साहू और रामटेके सर एवं समस्त शाला परिवार का विशेष सहयोग रहा। कमलकांत साहू द्वारा युवाओं के प्रेरणादायी कार्य करने हेतु बधाई दिया व माटी युवा कल्याण संगठन को शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

You cannot copy content of this page