DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरदी कांड : बच्चों के बीच विवाद का मामला बढ़ा तो भीड़ गई देवरानी जेठानी, जेठानी ने स्वयं सहित दोनों बच्चों को पिला दी कीटनाशक , देर रात राजनांदगांव के अस्पताल में हो गई जेठानी की मौत, दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर, पढ़िए अब तक का पूरा मामला

बालोद । गुण्डरदेही ब्लॉक के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुरदी में एक ही परिवार के बच्चों के बीच हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया की बात देवरानी जेठानी के झगड़े तक आ गई। इस परिवार में रहने वाले देवरानी और जेठानी के बीच विवाद के बाद जेठानी ने प्राण घातक कदम उठाया और खुद के साथ अपने दोनों बच्चों को भी जहर पिला दी। बीती रात को करीब 11:30 बजे राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जेठानी 30 वर्षी डुमेश्वरी साहू की मौत हो गई तो वहीं उनके दोनों बच्चों का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है। उनकी भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सरपंच संजय साहू ने बताया कि बच्चों के बीच नॉर्मली झगड़ा हुआ था। जब इस बात की जानकारी दोनों बच्चों के माता को लगी तो वह भी आपस में भीड़ गई और फिर देखते-देखते जेठानी ने किसी दुकान से कीटनाशक खरीद कर लाया और सेवन कर लिया। साथ में अपने बच्चों को भी पिला दी। इस दौरान झगड़ा शांत हो चुका था देवरानी खेत चली गई थी। इधर जहर पीने के कुछ देर बाद सभी की स्थिति बिगड़ी तो तत्काल ग्रामीणों ने तीनों को अर्जुंदा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर किया गया। महिला को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां रात 11:30 बजे उसकी मौत हो गई तो वहीं उनके बच्चों को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। दो मासूम बच्चे 4 साल के हिमांशी और 7 साल का जागेंद्र भी अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वही अर्जुंदा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

घर एक लेकिन खाना बनता है अलग अलग

जानकारी के मुताबिक देवरानी जेठानी दोनों का परिवार एक ही मकान में निवास करता है। लेकिन घर पर दोनों का खाना अलग-अलग बनता है। घटना के वक्त घर पर ननंद मौजूद थी। जो नहाने गई थी। जब वापस आई तो उसी ही जहर पीने की घटना के बारे में पता चलता है। उसी ने फिर सूचना ग्रामीणों को दी। आनन फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

You cannot copy content of this page