DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ससुराल के बाड़ी में दामाद बनाता था कच्ची महुआ शराब, लोहारा पुलिस ने मारा छापा, 33 लीटर शराब मिला, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

बालोद। पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा,शराब ,मादक पदार्थो के अवैध बिक्री, परिवहन, भण्डारण व जुआ, सटटा जैसी अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने तथा उन पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। उसी के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के निर्देशन , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बालोद देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व में लगातार अवैध गांजा, शराब जैसे मादक पदार्थो के अवैध बिक्री, परिवहन, भण्डारण व जुआ, सटटा पर कार्यवाही की जा रही है। 20 अक्टूबर को अवैध हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध थाना डौण्डी लोहारा स्टाफ के द्वारा कार्यवाही की गई है। शाम को ग्राम पोपलाटोला में मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पोपलाटोला के आनंद कमेटी के घर बाडी झोपडी में ग्राम सोरली (गोटाटोला) के रहने वाले उसके दामाद परमेश्वर दुग्गा अपने कब्जे में अधिक मात्रा में हाथ भट्टा निर्मित कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहकों को बिक्री कर रहा है। सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी परमेश्वर के कब्जे से दो नग पुरानी इस्तमाली पीले रंग के 15 -15 लीटर के डाल्डा वाले प्लास्टिक डिब्बा जिसके उपरी ढक्कन एक का नीला तथा दूसरे का काई रंग का जिसके अंदर अनुमानित 15 – 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 30 लीटर कीमती 6000 रू. एवं एक पुरानी इस्तेमाली सफेद रंग के 10 लीटर के डाल्डा वाले प्लास्टिक डिब्बा जिसके उपर नीला रंग का ढक्कन जिसके अंदर करीबन 3 बाटल कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रू. जुमला 33 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री रकम 200 रू. कुल कीमती 6800 रू. को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना डौण्डीलोहारा से थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव, स उ नि अनित यादव, प्रधान आरक्षक यज्ञदत्त ठाकुर, आर. पूनम खरे, त्रवेश कुमार सिन्हा, टेमन लाल राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आरोपी परमेश्वर प्रसाद दुग्गा पिता श्याम सिंह दुग्गा उम्र 29 साल मूलतः सोरली गोटाटोला थाना खड़गांव जिला मोहला मानपुर अंबागढ चैंकी (छ.ग.) का है जो अभी ग्राम पोपलाटोला अपने ससुराल में रहता है।

You cannot copy content of this page