चर्चा में वायरल वीडियो क्या सच है या साजिश? पुलिस और खाद्य विभाग से खुद पाव भाजी केंद्र के संचालक ने की जांच की मांग



वायरल हो रहा है पाव भाजी के प्रतिष्ठान में चटनी में अंडा मिलाने के आरोप का वीडियो, संचालक ने की थाने में छवि धूमिल करने और साजिश की शिकायत

इधर समर्थन में पहुंचे जैन, माहेश्वरी सहित अन्य समाज से लोग, प्रतिष्ठान पर जताया शाकाहारियों ने भरोसा, कहा: कभी ऐसा नहीं कर सकते बलबीर यादव

बालोद। बालोद जिला के कुछ व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया में एक महिला का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बालोद के सदर बाजार में संचालित गणेश पाव भाजी के दुकान में चटनी में अंडा मिलाए जाने की बात कर रही है। इस वायरल वीडियो पर पाव भाजी केंद्र के संचालक बलवीर यादव ने थाने में लिखित शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने इस वीडियो को छवि धूमिल करने वाला और किसी की साजिश बताया है। तो साथ ही पाव भाजी केंद्र के संचालक के समर्थन में शुद्ध शाकाहारी लोग और ग्राहक तक भी थाने आ पहुंचे। जिनमें अधिकतर जैन, माहेश्वरी, मारवाड़ी सहित अन्य समाज के लोग थे। जिन्होंने भरोसा जताया है कि उक्त पाव भाजी केंद्र के संचालक ऐसा नहीं कर सकते। तो वही बलवीर यादव द्वारा लिखित आवेदन में कुछ लोगों पर उनके प्रतिष्ठान को बदनाम करने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। इधर इस मामले में खाद्य विभाग द्वारा पाव भाजी केंद्र में जाकर उनके पाव भाजी का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आई है। स्वयं संचालक बलबीर यादव ने मांग की है की पूरी तरह निष्पक्षता से मामले की जांच हो और सोशल मीडिया में जो पोस्ट और वीडियो मैसेज आदि वायरल किया जा रहे हैं उनसे भी पूछताछ कर सच्चाई सामने लाई जाए । ताकि लोगों में जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह सच सामने आए। उन्होंने कहा कि बिना किसी तथ्य या सबूत के उक्त महिला द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया जा रहा है जो उनके प्रतिष्ठान की छवि को खराब करने की साजिश ही है। इधर शिकायत के बाद माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही संबंधित महिला को थाने बुलाकर पूछताछ करेगी और उसे जो भी आरोप लगाए गए हैं उसे संबंधित तथ्य पेश करने के लिए कहेगी। अगर वाकई में महिला के पास कुछ सबूत है तो उसे सामने लाना होगा ताकि सच्चाई सामने आए या फिर यह महज एक साजिश है यह भी उजागर होगा। मामले की तफ्तीश शुरू हो चुकी है।

समर्थन में पहुंचे ग्राहक भी

इधर जब बलवीर यादव के थाने पहुंचने की जानकारी मिली तो बिना किसी बुलावे के स्वयं से उनके ग्राहक जो कई वर्षों से उनके यहां पाव भाजी खाने के लिए जाते हैं वह उनके समर्थन में थाने पहुंचे। लगभग 50 लोगों की भीड़ थाने पहुंची थी और थाना प्रभारी से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

सोशल मीडिया एवं अन्य साधनों से प्रतिष्ठान को बदनाम करने वाली पर कार्यवाही की मांग

लिखित आवेदन में बलबीर यादव वर्तमान निवासी सदर रोड बालोद ने बताया है कि हम लोग पिछले करीब 7 वर्षों से बालोद में पाव भाजी का दुकान संचालन कर अपना कारोबार संचालित कर रहे है। वर्ष 2019 से बालोद सदर मार्ग में प्रणाम कॉम्प्लेक्स में अपनी दुकान का संचालन कर रहे है। हमारे दुकान में शुद्ध शाकाहारी व्यंजन/भोजन बनाया जाता है तथा हमारे दुकान में ज्यादातर जैन समाज एवं अन्य समाज के लोग शुद्ध शाकाहारी व्यंजन के नाम से पहुंचते हैं। पिछले कुछ माह से बालोद नगर के अलग अलग व्हाट्सएप ग्रुप में हमारे दुकान को बदनाम करने एक सोनम सोनी नामक महिला का वीडियो वायरल किया जा रहा है। उक्त महिला करीब 15 से 20 जून के बीच दुकान में काम करने की इच्छा आहिर करते हुए आई थी। जिसके बाद वह 1 जुलाई को काम करने आई। लेकिन करीब 15 दिन बाद अचानक काम छोड़ दी। जिसके बाद मेरे द्वारा लगातार उनको काम छोड़ने की वजह तथा काम में वापस आने कॉल भी किए लेकिन महिला द्वारा यह कहा गया मुझे जितना दिन काम करना था कर ली। अब काम की जरूरत नहीं है। लेकिन हम लोगों को समझ नहीं आया की महिला ऐसा क्यों बोली।

मिली थी मुझे इस तरह की धमकी…….

लिखित आवेदन में बलवीर यादव ने बताया कि उक्त महिला के काम छोड़े जाने के करीब डेढ़ माह बाद अचानक बालोद नगर में संचालित प्रथम बैंकिंग मार्ट के संचालक धर्मेंद्र आहूजा एवं विवेक पाटीदार ने मुझे स्कूल मैदान के सामने अमृततुल्य चाय दुकान के सामने रोके और धर्मेंद्र आहूजा ने कहा कि आप बस स्टैंड वाले राठी जी के यहां से सामान लेना बंद कर दो और सामान लेना है मेरे पास से ही लेना। जिसके बाद मैने कहा कि मुझे जहां सामान अच्छा मिलेगा मैं वहीं से लूंगा भैया। जिसके बाद धर्मेंद्र और विवेक ने धमकी देते हुए कहा की अगर ऐसा है तुम अपनी दुकान बंद कर के चले जाओ। नहीं तो दुकान में तोडफोड करवा दूंगा और तुम्हारे दुकान का ऐसा वीडियो वायरल होगा तुम खुद बालोद छोड़कर भाग जाओगे। इनके ‌द्वारा दी गई धमकी को मैने बालोद होटल संघ के पदाधिकारी प्रीत कत्याल को मौखिक जानकारी दिए थे। जिसके बाद संघ के पदाधिकारियों ‌द्वारा धर्मेंद्र और विवेक को समझाइश भी दिए थे कि इस तरह किसी को परेशान मत करो। साथ ही इस बारे में हमारे ‌द्वारा जैन समाज के लोगों को भी बताया था जिसके बाद हमने उनसे इस बारे में शिकायत करने की सलाह मांगी थी तो उनके ‌द्वारा मामला को आगे नहीं बढ़ाने का सलाह दिए। जिसे मानते हुए हम लोग किसी तरह शिकायत नहीं किए थे। लेकिन 19 अक्टूबर 2024 को बालोद के नवप्रदेश, खून के बूंद सहित कुछ व्हाट्सअप ग्रुप से एक मोबाइल नंबर 9827916499 में किसी संदीप सिन्हा नामक व्यक्ति द्वारा एक वीडियो डाला गया तथा उसमें यह लिखा था कि “बालोद स्थित गणेश पावभाजी सेंटर की कर्मचारी ‌द्वारा बड़ा खुलासा,,,,लड़की द्वारा बड़ा खुलासा करते हुए वीडियो में कहा गया है कि
पावभाजी सेंटर के मालिक के ‌द्वारा अंडे का सफेद हिस्सा पावभाजी की भाजी में तथा सेजवान चटनी में मिलाया जाता है। बलवीर ने बताया उपरोक्त सोसल मीडिया पोस्ट एवं मैसेज के बाद आज सुबह लगातार बालोद और दल्लीराजहरा के मेरे पास मेरे ग्राहको का कॉल आ रहा है जिससे मैं बुरी तरह परेशान हो गया हूं तथा मैं पारिवारिक कारणों से बिहार गया था। जानकारी के बाद तत्काल वापस आया और मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत करने आया हूं। मामले में निस्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करने की उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की।

You cannot copy content of this page