DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर डौंडी क्षेत्र में हुई थी करोड़ो की धोखाधड़ी: अब मास्टरमाइंड की बीवी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

गिरोह का सरगना मदार खान सहित तीन आरोपी जा चुके हैं पहले से जेल , अब फातिमा बी व मयंक नेताम को डौण्डी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। थाना डौण्डी के अप. क्रमांक 54/2024 धारा 420, 34 भादवि के प्रार्थी चंदर नुरूटी पिता लीलाराम नुरूटी उम्र 43 साल निवासी ओड़गांव थाना डौण्डी जिला बालोद द्वारा दिनांक 08 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वर्ष 2022 में वन विभाग में वनरक्षक एवं अन्य पदों पर भर्ती निकलने पर वन रक्षक पद पर नौकरी हेतु देवेन्द्र ठाकुर (घोटिया निवासी) के माध्यम से 4 लाख 70 हजार रूपये, हरेन्द्र नेताम एवं मदार खान उर्फ सलीम खान, प्रदीप ठाकुर को नौकरी लगाने के नाम पर दिया था और लगभग 70 लोगों के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग राशि लगभग 3 करोड़ 70 लाख रू. उक्त व्यक्तियों को दिया गया। जिसमें मुख्य आरोपी मदार खान उर्फ सलीम खान निवासी दुतकैइया थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग.), हरेन्द्र नेताम पिता निवासी आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर, प्रदीप ठाकुर निवासी आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.) पर एफ.आई.आर. दर्ज हुआ था। प्रकरण के गंभीरता को देखते हुए एस.आर. भगत पुलिस अधीक्षक जिला बालोद एवं अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद एवं श्रीमती डां. चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनीष सेण्डे थाना प्रभारी डौण्डी व स्टॉफ एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में आरोपी मदार खान ,प्रदीप ठाकुर और हरेन्द्र नेताम को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। इसी क्रम में अब प्रकरण में विवेचना दौरान पीड़ितों से धोखाधड़ी करने में शामिल मुख्य आरोपी मदार खान की पत्नी फातिमा बी खान निवासी दुतकैया जिला महासमुद एवं आरोपी हरेन्द्र नेताम का पुत्र मयंक नेताम निवासी ग्राम मंगचुवा थाना गुरूर हॉल भिलाई को पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

You cannot copy content of this page