DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घर के पास घेराबंदी से मना करने पर तीन लोगों ने दंपती को पीटा

बालोद। ग्राम सांकरा ज में घर के सामने घेराबंदी से मना करने पर दुष्यंत, चन्दा बाई, पूरन ने दंपती की पिटाई कर दी। घटना के बाद दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूखमणी बाई ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8.30 बजे पड़ोसी दुष्यंत, चन्दा बाई, पूरन हमारे घर के सामने खाली जगह पर घेराबंदी कर रहे थे। मना करने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी देकर लकड़ी के बल्ली से सिर व हाथ को मारा। पति भुनेश्वर टण्डन के साथ भी मारपीट की। बालोद थाने में 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page