DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शर्मनाक हरकत: शारीरिक रूप से कमजोर (गूंगी) महिला से जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी पत्नी जो मानसिक रूप से कमजोर है जिसे आरोपी सुरेश यादव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 19 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद द्वारा बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध धारा 64 बी0एन0एस0 के तहत अपराध पंजीबध्द ‍किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एस0आर0 भगत पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी राजहरा द्वारा टीम गठित कर आरोपी का तत्काल पता तलाश किया गया जो राजहरा टाउन में अपने सकुनत पर ‍मिलने से अभिरक्षा में लेकर आरोपी से पुछताछ किया गया। जो दिनांक 14.10.2024 को शाम करीबन 07.30 बजे पीडिता को उसके निवास स्थान से बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया हूं, बताने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया ।

You cannot copy content of this page