DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में दशहरा उत्सव शरद पूर्णिमा पर 17 अक्टूबर को

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर में प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा के दिन दशहरा मनाने का रिवाज है।इसी क्रम में युवा शक्ति समिति और समस्त ग्रामवासी के तत्वावधान में 17 अक्टूबर गुरुवार को दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शाम 5:30 बजे झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तो वही रात्रि 9:30 बजे बाजार चौक के पास पुतला दहन का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर रात्रि में ग्राम मुरमाडी (महाराष्ट्र सीमा) के छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी ज्ञान के पूजा की प्रस्तुति होगी। आयोजन के मुख्य तिथि जनपद सदस्य छगनलाल देशमुख होंगे। अध्यक्षता सरपंच अरुण साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर कुमार देशमुख, ग्राम पटेल अभ्यास साहू, होलकर देशमुख सहित अन्य होंगे। समिति के गुनेश्वर लाल देशमुख ने बताया कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों या रावण के पुतले को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आर्थिक दंड भी लिया जाएगा। इसलिए बिना किसी हुड़दंग के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील सभी से की गई है।

You cannot copy content of this page