DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“बालोद में समाजसेवियों का जन्मदिवस समारोह: पुनीत सेन और जगन कौशिक का सामूहिक जन्मदिवस मनाया गया”

बालोद। बालोद जिले के दो प्रमुख समाजसेवियों का जन्मदिवस मनाने के लिए जिला सेन समाज बालोद के लिए यह एक शानदार दिन है! नगर सेन समाज बालोद के युवाओं ने छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सेन जी और जिला सेन समाज बालोद के जिलाध्यक्ष जगन कौशिक जी का सामूहिक जन्मदिवस सेलून संघ अध्यक्ष मुकेश कौशिक जी के निवास में मनाया।

इस अवसर पर दोनों समाजसेवियों की उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उनका स्वागत गुलाल, चंदन, और पुष्प हार से किया गया और आरती उतारी गई। इसके बाद केक काटकर खुशियां मनाई गईं और स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी लालचंद जी नूनीवाल, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विक्की भारद्वाज, जिला सहसचिव मोहन सेन, सेलून संघ अध्यक्ष मुकेश कौशिक, उपाध्यक्ष बल्ला भारद्वाज, इकाई अध्यक्ष ढालेश्वर, कोषाध्यक्ष कमलनारायण सेन, इकाई उपाध्यक्ष दीपक कौशिक, ब्लाक सचिव द्वारिका कौशिक, प्रह्लाद कौशिक, प्रकाश कौशिक सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सोनू कौशिक, ढिल्लू कौशिक, सुरेन्द कौशिक, उमेन्द्र कौशिक, और द्वारिका सेन ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

You cannot copy content of this page