DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खोजी डॉग हनी का हुआ आकस्मिक निधन, बालोद पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

बालोद । पुलिस श्वान हनी (ट्रेकर) का आकस्मिक निधन हो गया। क्राइम डिटेक्शन (चोरी) जैसे अपराधों में खोजबीन हेतु बालोद पुलिस में कार्यरत श्वान हनी ट्रेकर का दिनांक 15.10.2024 को आकस्मिक निधन हो गया। पुलिस लाइन बालोद में हनी के शव को विधी पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। बालोद जिले में चोरी के कई प्रकरणों को सुलझाने में ट्रेकर हनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हनी की उपलब्धियां बालोद पुलिस के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी।

You cannot copy content of this page