DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री एवं विभागीय अधिकारियों के नाम कलेक्टर व डीईओ को सौंपा ज्ञापन

पूर्व सेवा गणना, क्रमोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने सहित लंबित महंगाई भत्ता के लिए सौंपा ज्ञापन

नियुक्ति तिथि से पेंशन के लिए गणना व 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन भी मांगा

बालोद। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर पूर्व सेवा गणना मिशन अभियान के अन्तर्गत प्रथम चरण में 2 अक्टूबर को राजधानी में सत्याग्रह पदयात्रा के पश्चात दूसरे चरण में 14 अक्टूबर को शिक्षक संघर्ष मोर्चा बालोद के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रदेश के शिक्षकों के लिए मोदी की गारंटी को लागू करने एल बी संवर्ग के शिक्षकों के मूल मांग पूर्व सेवा गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सही वेतन का निर्धारण कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर/ क्रमोन्नति वेतनमान का निर्धारण कर, पुरानी पेंशन निर्धारित करने एवं कुल 20 वर्ष की सेवा में पुरानी पेंशन प्रदान करने तथा सभी पात्र शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति का जनरल आर्डर करने के साथ लंबित महंगाई भत्ता, देय तिथि से एरियर्स सहित देने की मांग को लेकर कलेक्टर व डीईओ बालोद के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय व अन्य विभागीय अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला संचालक दिलीप साहू, जितेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश साहू, देवेन्द्र हरमुख ने बताया कि इन मांगों को लेकर 24 अक्टूबर को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली जिला मुख्यालय में किया जाएगा। ज्ञापन सौपने शिक्षक संघर्ष मोर्चा बालोद के जिला संचालक दिलीप कुमार साहू, जितेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश साहू के नेतृत्व में वीरेंद्र देवांगन, शिव शांडिल्य, संदीप दुबे,पवन कुंभकार ,नरेंद्र साहू ,ब्लॉक संचालक सूरज गोपाल गंगबेर (गुरुर),राजेंद्र देशमुख (गुण्डरदेही),अविनाश साहू (डौंडी लोहारा),विक्रम राजपूत (गुरुर),लेखराम साहू,जगत राम साहू,संदीप जोशी,भूपेंद्र पाण्डेय,महेंद्र चौधरी,खेमन साहू,रविंद्रनाथ योगी, बृज मोहन मानिकपुरी,परमानंद साहू,नंदूराम साहू,उमेश साहू, डी एस कस्तुरे,जितेंद्र सोनी,द्वारिका भारद्वाज,महेश यादव, टोमन लाल भुवार्य, प्रवीण पाण्डेय, अगेश्वर साहू आदि शामिल थे।

You cannot copy content of this page