DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम विश्वकर्मा प्रशिक्षण की मानदेय राशि अब तक नहीं मिली, कलेक्टर से भी हो चुकी शिकायत

बालोद/ गुरुर। प्रधानमंत्री विश्व कर्मा योजना कारपेंटर (बढ़ई) के तहत 6 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कुर्मी भगवान बालोद में किया गया था जिसमें प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षण लेने वालों को मानदेय राशि दिया जाता है लेकिन 28 अगस्त से 2 सितंबर तक जिन लोगों ने प्रशिक्षण लिया है ऐसे 43 कारपेंटर लोगों का अब तक मानदेय राशि नहीं मिला है। इस संबंध में सभी के द्वारा कलेक्टर को भी लिखित शिकायत हुई थी। शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा पूर्ण जानकारी नहीं दी जाती है। वहीं यह भी आरोप लगाया गया है कि अन्य ग्रुप जो प्रशिक्षण लिए हैं उनकी राशि दो से तीन दिन के भीतर आ चुकी है। लेकिन बैच आईडी क्रमांक 2695968 में शामिल 43 लोगों ने प्रशिक्षण लिया है उनकी राशि का अब तक पता नहीं है। इस संबंध में 1 अक्टूबर को भी कलेक्टर को लिखित शिकायत की गई थी 2 हफ्ते बीतने के बावजूद अब तक पैसा नहीं आया है। शिकायतकर्ता गुरुर ब्लॉक के भोथली के रहने वाले भूखन लाल विश्वकर्मा का कहना है कि हमें प्रशिक्षण देने वालों से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस योजना के तहत हम खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मानदेय के रूप में प्रत्येक प्रशिक्षण लेने वाले को 4000, छह दिनों का मिलना था। लेकिन अब तक अप्राप्त है। ऐसे में लग रहा है कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षार्थियों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। ट्रेनिंग के समय बताया गया था कि 48 घंटे में जहां भी रहते हैं पैसा आ जाएगा। लेकिन वर्तमान में लगभग 2 महीने होने को जा रहे हैं प्रशिक्षण देने वाले कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं पर कुछ हासिल नहीं हो रहा है। प्रशिक्षण केंद्र में पूछने से बताया जाता है कि हम लोग क्या करें शासन से ही पैसा नहीं आ रहा है। पर सवाल यही उठता हैं कि बाकी ग्रुप वालों का पैसा दो-तीन दिन के भीतर कैसे पहुंच गया है लेकिन हमें क्यों घुमाया जा रहा है। पीड़ितों में अधिकतर गुरुर ब्लॉक सहित जिले के अन्य क्षेत्रों से भी कारपेंटर शामिल है।

You cannot copy content of this page