रेलवे क्रिकेट आयोजन में खेलबो राजहरा फाउंडेशन की टीम हुए विजेता



बालोद। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड दल्लीराजहरा में तीन दिवसीय (09 से 11 अक्टूबर तक) लिजेंड ट्राफी -2024 का आयोजन किया गया। इस शानदार आयोजन में कुल 16 टीम ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में वही खिलाड़ी जिनका उम्र 35 वर्ष से अधिक था पार्टिसिपेट किए। समापन समारोह दिनांक 11.10.2024 को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि
श्रीमती टी ज्योति/पार्षद वार्ड नं 26, सहित अन्य अतिथि जी.के.आर्या /मुख्य स्टेशन प्रबंधक, खुशाल सिंह/मुख्य लोको निरीक्षक, प्रशांत बोकडे़/जे.ई, श टी.रमनाराव/चालक नियंत्रक, डी.एस.ध्रुव/कार्यालय अधीक्षक, पी.के.टंडन/लोको पायलट उपस्थित रहे ।
पहला सेमीफाइनल मैच- खैरवही और खेलबो राजहरा फाउंडेशन के बीच खेला गया। जिसमें खेलबो राजहरा फाउंडेशन ने मैच जीतकर फाइल में प्रवेश किया।दुसरा मैच- रेलवे क्रिकेट दल्लीराजहरा और भर्रीटोला के बीच खेला गया जिसमें रेलवे दल्लीराजहरा की टीम ने मैच जीतकर फाइल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में खेलबो राजहरा फाउंडेशन और रेलवे क्रिकेट दल्लीराजहरा के बीच खेला गया। जिसमें रेलवे क्रिकेट दल्लीराजहरा ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और खेलबो राजहरा फाउंडेशन की टीम ने 10 ओवर में 03 विकेट खोकर 115 बनाया। उसके जवाब में रेलवे क्रिकेट दल्लीराजहरा की टीम ने 10 ओवर में 05 विकेट खोकर 95 रन ही बना पाई और इस प्रकार से इस आयोजन में विजेता खेलबो राजहरा फाउंडेशन रही और इस पूरे आयोजन में मैन आफ द सिरिज रविन्द्र कुमार , मैन ऑफ द मैच टीनू पांडे, बेस्ट बालर बबलू दर्रों रहे ।यह आयोजन बहुत ही रोमांचक रहा। आयोजन से सभी खिलाड़ी एवं दर्शक बहुत ही प्रभावित हुए और जिन्होने खेलना बंद कर दिया था वह इस आयोजन में शामिल होकर बहुत खुश हुए । आगे भी इस तरह से हमेशा खेल में बने रहने के लिए अपने आप को विश्वास दिलाया और खेलने के बाद बहुत ही गौरवान्वित महसूस किया।

You cannot copy content of this page