DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नहीं रहे भानपुरी के सरपंच अरुण कुमार साहू, हृदय गति रुकने से मौत

गुरुर। मंगलवार की शाम को करीब 5 बजे गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भानपुरी के सरपंच अरुण कुमार साहू की मौत हो गई । हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हुआ। जानकारी के अनुसार वे खेत गए थे। दोपहर को घर आए और अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। आनन फानन में परिजन उन्हें गुरुर अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। इस घटना की सूचना मिलती ही गुरुर के अस्पताल में जनपद सीईओ उमेश रात्रे सहित सभी अधिकारी कर्मचारी और भाजपा और कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता जुट गए और इस निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा मंडल के अध्यक्ष कौशल साहू, इशा प्रकाश साहू, नंदकिशोर शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता पहुंचे थे। कांग्रेसियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।

You cannot copy content of this page