DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोला पठार में हुआ सभी देवो का पदार्पणा और निकली आदिवासी संस्कृति की विशाल झांकी, शामिल हुए युवराज लाल निवेंद्र महेंद्र सिंह टेकाम

बालोद। बालोद जिला अंतर्गत पर्यटन स्थल भोला पठार में विगत दिनों देव मेला तथा संस्कृतिक कार्यक्रम हुआ । जिसमे मुख्य रूप से बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ,पुर्व महिला बाल विकाश मंत्री रमशीला साहू , युवराज लाल निवेंद्र महेन्द्र सिंह टेकाम , रामजी ठाकुर अध्यक्ष भोला पठार विकास समिति शामिल हुए तथा तथा अनेक अतिथी गण उपस्थित रहे। छत्तीसगढी गौरव सम्मान का भी आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य रूप से बिरसा मुंडा सम्मान श्री फिरता उईके , शहीद वीर नारायण सम्मान, शहीद गैंद सिंह नायक सम्मान, प्रकाश आर्य जी एवं अनेक व सम्मान किया गया तथा संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बस्तर भाती आँगा देव तथा अनेक देव मेला हुआ।

श्री टेकाम ने कहा कि ये बहुत गौरव का पल है की मुझे आज यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ और हमारे समाज, संस्कृती को आज भी कायम रखने के लिए श्री रामजी ठाकुर तथा उनकी टीम के अथक प्रयासों से आज हमारा समाज एकत्र है और ऐसा विशाल मेला और भोला पठार पूरे छत्तीसगढ़ मे पर्यटन स्थल के नाम से जाने जाना लगा है तथा आने वाले समय मे और ज्यादा भव्यता से इस पर्व को मनाया जाएगा।

You cannot copy content of this page