DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एस.आई.एस. के तहत सुरक्षाकर्मी पंजीयनहेतु विशेष शिविर का आयोजन थानों में 10 अक्टूबर से

बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत ने बताया कि कमाण्डेंट क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी जशपुर प्रायवेट सिक्यूरिटी एजेंसी एसआईएस लिमिटेड की ओर से आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत रोजगार देने जिला बालोद के विभिन्न स्थानों पर माह अक्टूबर में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पंजीयन शिविर का आयोजन थाना परिसर गुण्डरदेही में 10 अक्टूबर, थाना परिसर अर्जुंदा में 11 अक्टूबर, थाना परिसर बालोद में 14 अक्टूबर, थाना परिसर डौण्डीलोहारा में 15 अक्टूबर, थाना परिसर में 16 अक्टूबर, थाना परिसर डौण्डी में 17 अक्टूबर, थाना परिसर गुरूर में 18 अक्टूबर, थाना परिसर देवरी में 19 अक्टूबर, थाना परिसर मंगुचवा में 21 अक्टूबर, चैकी परिसर पिनकापार में 22 अक्टूबर तथा थाना परिसर सुरेगांव में 23 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक को भर्ती से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

You cannot copy content of this page