डौंडीलोहारा गायत्री प्रज्ञा पीठ में हो रहा नवरात्र पर विशेष आयोजन, अखंड ज्योति कलश की स्थापना के साथ हो रहा है 24000 गायत्री मंत्र का लघु अनुष्ठान



बालोद। डौण्डीलोहारा नगर के साधना केंद्र गायत्री प्रज्ञापीठ डौण्डीलोहारा में शारदीय नवरात्रि पर अखंड ज्योति कलश की स्थापना की गई है,जिसके दिव्य प्रकाश तथा संरक्षण में गायत्री साधक 24000 गायत्री मंत्र का लघुअनुष्ठान संपन्न कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न किये जा रहे हैं। नवरात्रि के अंतिम दिवस 11 अक्टूबर शुक्रवार को नवमी के पावन अवसर पर साधना की पूर्णाहुति के लिए प्रातः 10:00 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। जिसमें मुंडन, अन्नप्राशन, विद्यारंभ,दीक्षा यज्ञोपवीत,जन्मदिवस जैसे विभिन्न संस्कार संपन्न किये जाएंगे। नगरवासियों के लिए गायत्री परिवार का विशेष आमंत्रण है कि इस महायज्ञ में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें तथा अपने जीवन में पुण्य के एक अंश जोड़े यह अपील की गई है। इस साधना क्रम में गायत्री परिवार के साधक भोलाराम साहू, मिलन सिन्हा ,कैलाश नाथ साहू ,तुलसी साहू, विशम्भर बगमरिया, प्रज्ञानंद बघमरिया, पुराणिक लाल सोरी, विरेन्द्र कुमार बघेल,कुमार सिंह सहारे, नागदंत नेताम, गोवर्धन सिंह उर्वशा, चन्द्रकुमार लारियावंशी, गिरिवर कोलियारे, सेवा राम मंडावी,पवन टेभुर्ने, मोहन चंदेल,लुनकरण ठाकुर, विदेशी राम चौहान, वारुणी दिल्लीवार, झमुना साहू, राजू साहू, मोहन सिन्हा, शिवेंद्र झारिया, केजू राम ईस्दा, कैलाश बारले, यादराम साहू, उर्मिला साहू आदि परिजन साधना कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page