DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शोक समाचार: नहीं रहे कमरौद के कौशल प्रसाद साहू, हनुमान मंदिर समिति के थे पूर्व अध्यक्ष

संतोष साहू, बालोद। ग्राम कमरौद के रहने वाले कौशल प्रसाद साहू का हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। वे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पूर्व अध्यक्ष थे। साथ ही जय मानस मंडली ग्राम कमरौद के अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल रहे थे। इसके अलावा सफल मंच संचालन करते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नहीं ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य कला जगत में करते रहे।ओजस व तेजस परम्परा की नूतन ध्वजवाहक,, जिसकी वाणी में छत्तीसगढ़ की ओजपरम्परा झलकती थी,संयम,समर्पण व धैर्य की प्रतिमूर्ति थे। वे ताकेश्वर साहू के पिता थे। ग्रामीणों सहित कला जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

You cannot copy content of this page