ब्रह्माकुमारी की चैतन्य झांकी देखने पहुंचे पत्रकार साथी



बालोद। शिवशक्ति का आध्यात्मिक अलौकिक रहस्य को दर्शाते हुए शारदीय नवरात्रि के पुनीत पावन अवसर पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में चैतन्य देवियों का भव्य एवं मनोरम झांकी का आयोजन किया गया है।ध्वनि एवं प्रकाश से सुसज्जित व मधुर संगीत के साथ चैतन्य देवियों की झांकी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। झांकी में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां उमा, मां काली व ब्रह्माकुमारी को दर्शाया गया है। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसमें पत्रकारगण प्रदीप चोपड़ा , ब्रजेश पाण्डेय , उत्तम साहू, ओमप्रकाश टुवानी , किशोर साहू , दुर्गा शंकर साहू , टिकम पिपरिया बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी , सरिता दीदी उपस्थित रहे। प्रदीप चोपड़ा ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा की चैतन्य झांकी रखा गया है, हमें यहां आने से मन को सुकून और शांति मिलता है।


ब्रजेश पाण्डे ने कहा कि हर साल ब्र.ई.वि. वि. में चैतन्य देवी की झांकी रखी जाती है हमें भी पूरे बालोद नगरवासियों को साक्षात् देवियों का दर्शन करने का शुभ अवसर मिलता है।
टिकम पिपरिया जी ने कहा कि पिछले दो तीन साल से यहां बीच-बीच में आ रहा हूं और यहां आने से मुझे यहां का वातावरण अच्छा लगता है मै उन्होंने कहा कि मै भी समय निकालकर राजयोग का अभ्यास जरूर करूंगा। इस तरह सभी ने शुभकामनाएं दी। नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने कहा कि ये सभी ब्रह्माकुमारी बहनें आत्मा समझ की याद में बैठकर मनुष्यात्माओं के साथ-साथ प्रकृति के पांच तत्वों को शुभभावना, शुभकामना की सकाश दे रहे है। उन्होंने कहा कि राजयोग के द्वारा हम अपनी एकाग्रता को बढ़ा सकते है।
इस तरह यह चैतन्य झांकी 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्या 6ः30 बजे से रात्रि 10 बजे तक भक्तों के दर्शनार्थ रहेगी। झांकी के पश्चात् 13 अक्टूबर से राजयोग शिविर का आरंभ किया जाएगा जिसका समय प्रातः 8 से 9 बजे तक, दोपहर 4 से 5 बजे एवं रात्रि 8 से 9 बजे तक रखा गया है कोई भी एक समय पर अपनी सहभागिता प्रदान करे।

You cannot copy content of this page