बालोद में पली बेटी स्वाति का दुर्ग में सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत,,, स्तब्ध हैं बालोदवासी, दी श्रद्धांजलि



बालोद । बालोद नगर में बचपन बीता आरंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा का सोपान बालोद में तय किया
हसमुख मिलनसार और हर सम्भव सबको सहयोग करने वाली स्वाति पटेल का गत दिनों एक सड़क दुर्घटना में दुर्ग के बोरसी रोड में दर्दनाक हादसा हुआ और सदा सदा के लिए वह काल के गाल में समा गई। स्वाति पटेल श्री एन बी पटेल की सुपुत्री है। पटेल जी संबलपुर में सिचाई विभाग में सब इंजीनियर एवं प्रमोशन के बाद रायपुर में ईई के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता नौकरी से निर्वित्त होकर अपने मूल गाँव सागर एम पी में बस गए। फिर उच्च शिक्षित परिवार निवास भिलाई में उन्होंने अपनी बिटिया को ब्याह दिया स्वाति के पति हैदराबाद में नौकरी में हैं ज्यादातर वह हैदराबाद में ही रहती थी, और उनका एक 5 साल का पुत्र भी है जो हादसे के बाद से सिर्फ अपनी मम्मी के आने का इंतजार कर रहा है ससुराल में भी वह सबकी चहेती थी उसके व्यवहार ने उसे सबका चहेता बना दिया था आज मायके और ससुराल के अलावा उसको जानने वाले सिर्फ उसे याद कर आंसू बहा रहे हैं, विधि का विधान है पर इस तरह से अचानक कोई छोड़कर चला जाये तो समझना मुश्किल हो जाता है।


बालोद में उन्हें जानने पहचानने वालो को इस खबर ने अंदर तक हिला दिया क्योंकि उस मृतात्मा का बचपन उनके सामने ही बीता था। हादसे के वक्त
उनके पिता एन बी पटेल भी स्वाति के साथ स्कूटी में सवार थे जिन्हें भी चोंट आई है इस दुखद घटना की खबर जब बालोद में उनके जानपहचान वालो को और उनकी सहेलियों को पता चली तो हर किसी के आंख में आंसू थे किसी को इस खबर पर विश्वास नही हो रहा था | वह बहुत ही हँसमुख स्वभाव की थी वह हमारे सेवाकार्य में हमेशा अपना सहयोग देती थी भावना फाउंडेशन से जुड़ी हुई थी, कोरोना काल मे बालोद की बेटी के नाम से इन बचपन की सहेलियों ने जागरूकता वीडियो भी बनाये हैं, और डर को दूर करने का लगातार प्रयास करती रही थी | बालोद के लोग भी इन सहेलियों की बाउंडिंग की मिशाल देते है,बचपन से लेकर आज तक इन लोगो की दोस्ती कायम है जो कि सच मे सराहनीय है | इन सब सहेलियों का एक ग्रुप बना हुआ जिसके माध्यम से ये कुछ सामाजिक कार्य करती रहती हैं। इस हादसे की खबर से सभी स्तब्ध हैं वह बालोद भी अपने सहेलियों से मिलने आते रहती थी | हृदय विदारक घटना में स्वाति पटेल के निधन पर परिवार वाले, मित्रगण एवं भावना फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने सादर श्रद्धांजलि समर्पित किया है| बचपन की सहेलियों में कादंबिनी यादव,मनीष सोनी,भावना जैन,दीप्ति श्रीवास्तव, श्रद्धा सोनबरसा ,शारदा दुबे,दीप्ति साहू, सोफिया,पूर्णिमा दीक्षित, हितेश्वरी सोनवानी ,शबाना खान, नीलू, पूजा नन्दा एवं अन्य ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अश्रुपूरित सादर श्रद्धांजलि दी ।

You cannot copy content of this page