नवरात्रि में समाजसेवी राजेश सिन्हा और उनके परिवार ने की अनुकरणीय पहल



शीतला मंदिर परिसर सहित प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में करवाया सीमेंटीकरण

बालोद। बालोद जिले के ग्राम सिर्राभांठा के रहने वाले समाज सेवी राजेश सिन्हा और उनका परिवार लगातार समाज सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। इस क्रम में नवरात्र को देखते हुए उनके द्वारा मां शीतला, भगत बाबा, बजरंगबली मंदिर परिसर में सीमेंटीकरण कार्य करवाया गया है। ताकि नवरात्र में मंदिर आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो। तो वही बच्चों की शिक्षा दीक्षा का भी ख्याल रखते हुए गांव के आंगनबाड़ी केंद्र और प्राइमरी स्कूल परिसर का भी सीमेंटकरण कराया गया है। जिससे अब वहां कीचड़ की समस्या से मुक्ति मिल गई है। लगातार गांव के विकास में सिन्हा परिवार योगदान दे रहा है। इसमें समाजसेवी राजेश सिन्हा सहित उनकी माता मनभा बाई सिन्हा, पत्नी रानी सिन्हा, भाई खिलावन और छोटी बहू के द्वारा कई कार्य गांव में कराए गए हैं। इसके पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में भी सीमेंटीकरण किए गए हैं। कई वर्षों से ग्राम विकास में लगातार यह परिवार आर्थिक सहयोग दे रहा है। राजेश सिन्हा द्वारा गांव में किसी की मृत्यु होने पर भी शोक संतृप्त परिवार को भी ₹3000 आर्थिक सहयोग राशि प्रदान किया जाता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है। तो उन्होंने बालोद जिले को डिस्पोजल, प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बर्तन बैंक की पहल भी शुरू की है। जिसके तहत बालोद जिले में अब तक लगभग 30 गांव में स्टील के 200 नग थाली, 200 नग गिलास का वितरण कर चुके हैं। उनके इसी तरह के कार्य के लिए प्रदेश स्तरीय कलार समाज द्वारा राजेश कुमार सिन्हा को दानवीर भामाशाह सम्मान से मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

You cannot copy content of this page