DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्लीराजहरा में एड्स जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा के शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अरूण कुमार व्ही. के मार्गदर्शन में रेडरिबन क्लब के द्वारा एड्स जागरूकता हेतु प्रथम वार्षिक उन्मुखीकरण एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में किया गया । रेडरिबन क्लब के प्रभारी डॉ. सरिता स्वामी द्वारा रेडरिबन क्लब द्वारा वर्षभर किये जाने वाले कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों को उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने हेतु प्रेरित भी किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. प्रवीण गुप्ता ने ग्लोबल हेल्थ के लिये एड्स जागरूकता अभियान के महत्व को समझाया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री राजेश कुमार ठाकुर, सहा. प्राध्यापक प्राणीशास्त्र द्वारा एड्स एवं उसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला जैसे एड्स, एच.आई.वी. एवं उसके लक्षण, एच.आई.वी. संक्रमण के विभिन्न चरण, एड्स की रोकथाम, उपचार, वर्तमान शोध अद्यतन, एड्स से जुड़े मिथकों एवं तथ्यों की चर्चा भी की गई । साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाये जा रहे यू.एन.एड्स 2030 प्रोग्राम के बारे में बताया कि सतत् विकास लक्ष्यों के तहत 2030 तक की दुनिया में एड्स की व्यापकता को समाप्त किये जाने का लक्ष्य रखा गया है । व्याख्यान के पश्चात् प्रश्नोत्तरी की श्रृंखला रखी गई । विद्यार्थियों ने इसमें
रुचिपूर्वक प्रश्नों का जवाब दिया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. कविता सिंह, डॉ. ए. जॉन, श्रीमती यामिनी देवी, श्री राकेश कोठारी, श्रीमती अनिता ठाकुर, श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी, श्री कमल बोदले, श्री योगेश साहू सहित महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार रेडरिबन प्रभारी द्वारा किया गया ।

You cannot copy content of this page