बालोद। नवरात्र का पर्व देवी शक्ति स्वरूप बेटियों और को समर्पित होता है। बालोद जिले में भी एक ऐसी महिलाओं का संगठन है जो लगातार अपने नेक कार्यों से अपनी पहचान बना रही है। रक्तदान जिस क्षेत्र में अक्सर पुरुषों के बारे में सुना जाता है। उसे क्षेत्र में भी अब महिलाओं ने कदम रखते हुए जागरूकता दिखाई है। और दूसरों का जीवन बचाने के लिए अपनी रक्त का कतरा कतरा दान कर रही है। इस पहल के तहत विगत दिनों
समाज सेवा में अग्रणी रहने वाले अभिप्रेरणा ग्रुप का रक्तदान कैंप हुआ। अपने सेवा रूपी कार्य के लिए प्रयास में जुटी बालोद की अभिप्रेरणा ग्रुप की महिलाओं ने गांधी जी की एवं शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य पर रक्तदान कर एवं दूसरों को भी रक्तदान करवा कर जीवन दान का संदेश दिया। बालोद जिला के सहायता ब्लड सेंटर में यह आयोजन किया गया । रक्तदान महादान ,जीवन दान का उद्देश्य बताने और समय पर जब अपनो को रक्त नही मिलता तो उसकी पीड़ा को वही व्यक्ति समझता है जिसके साथ इस तरह की घटना होती है। इन उद्देश्यों से युक्त इस सार्थक कैंप का आयोजन समूह द्वारा किया गया था और सभी से रक्तदान करने का अपील भी किया। महिलाओं के द्वारा इस तरह का जिला का पहला अनूठा पहल है। जिसकी सभी ने सराहना किया और शुभकामनाएं प्रेषित की। महिलाओं ने भी रक्तदान किया। समूह की गायत्री साहू एवं कादंबिनी यादव पहले भी रक्तदान कर चुकी है। इनका मानना है कि रक्तदान करने से शरीर में नए सेल बनते है और बहुत सारी तकलीफो से मुक्ति मिलती है। महिलाओं को बहुत सी दिक्कतें रहती है। चैक कराकर सब अच्छा है तो बिना डरे सभी महिलाओं को भी रक्तदान करने अपील किया गया। आयोजन में संजीव देवांगन,खेमराज साहू,पूर्णानंद साहू ,संतोषी सिन्हा, गायत्री साहू ,जयप्रकाश जायसवाल ,खोमेश्वर, लुंनकारण, आदि रक्तवीरो ने अपना बहुमूल्य रक्त दान किया। आयोजन में प्रमुख रूप से श्रीमती दुर्गेशनंदिनी यादव,विनोद बंटी शर्मा,दिलीप कौशिक, सहायता ब्लड सेंटर के स्टाफ़ अभिप्रेरणा गुप की कादम्बिनी यादव,गायत्री साहू,तुलसी डोंगरे, ,कमला वर्मा, डाली साहू ,पदमनी साहू,योगिता बाली,भारती सहारे, राजेश्वरी तिवारी ,अर्चना ताम्रकार, नीलम रावटे शामिल हुए। समूह ने सहायता ब्लड सेंटर बालोद ,सभी रक्तवीर एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया|
नवरात्र विशेष : जिले में महिलाएं भी आ रही रक्तदान के क्षेत्र में आगे, अभिप्रेरणा ग्रुप की महिलाओं द्वारा रक्तदान कर जीवन दान का दिया गया संदेश
