दो दिनों तक राममय रहा पड़कीभाट



गुरुर। दो दिवसीय पितर मानस महोत्सव पितरों को याद करते हुए पितृ तर्पण के भाव से युवा मानस संगठन छत्तीसगढ़ के व नव युवा मित्र मंडल पड़कीभाट के सहयोग से ग्राम में पूरे दो दिनो तक छत्तीसगढ़ के युवा मानस परिवार ने बहुत ही सुन्दर गोस्वामी तुलसीदास जी के राम चरित्र मानस का कथा के साथ मीठी मीठी वाणी से भजन सुनाया जिसमें छत्तीसगढ़ के युवा टीम बालोद जिला, गरियाबंद, धमतरी, राजनादगांव, दुर्ग, बेमेतरा , खैरागढ़,कांकेर, कोंडागांव, महासमुन्द,रायपुर और बलोदा बाजार के मानस के जिज्ञासु का बेहतरीन प्रस्तुति रहा
युवा मानस संगठन के अध्यक्ष अभिषेक साहू ने बताया की यह हमारा प्रथम आयोजन है जो समस्त ग्रामवासिय व वंदना महिला मानस परिवार के संचालिका वंदना टीकम साहू के पूरे टीम के भरपूर सहयोग से सफल रहा आयोजन का हमारा उद्देश्य है की युवा साथियो का सर्वांगीण विकास हो धर्म के काम काज में आगे आए
हमारे मानस संगठन के पदाधिकारी हैं- युवराज सिन्हा, रविना रावटे ,युगल किशोर, नोमेश सिंह, राकेश साहू, संजय सेन, टेकराम पटेल, सहित सभी का सहयोग रहा
यह जानकारी टेकराम पटेल ने दिया

You cannot copy content of this page