जिला संघ बालोद का आयोजन :विश्व अहिंसा दिवस पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय बालोद में हुआ जिला स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन



बालोद। भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन काफी खास है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों का जन्मदिन है। एक ने भारत की स्वतंत्रता और आजाद भारत को आकार देने में महती भूमिका निभाई , वहीं दूजे की ईमानदारी, सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे , अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं।

इसी परिप्रेक्ष्य में भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन में व भारत स्काउट्स गाइड्स जिला संघ बालोद के जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव जी के मार्गदर्शन में , जिला शिक्षा अधिकारी बालोद सह पदेन जिला आयुक्त स्काउट पीसी मरकले के आदेशानुसार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद के प्राचार्य अरूण कुमार साहू, जिला सचिव केएल गजेन्द्र, डीओसी गाइड प्रेमलता चंद्राकार के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में जिला स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

,इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा गांधी जी व शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, तत्पश्चात जिला संघ बालोद के जिला प्रशिक्षण आयुक्त द्वय भुवन सिन्हा , सीमा साहू समस्त विकासखंड सचिव डीडी साहू , चंद्रशेखर दिल्लीवार, रूपेन्द्र सिन्हा, सेवाराम प्रेमन, संयुक्त सचिव तनुजा बंजारे, लिली पुष्पा एक्का, गायत्री साहू , वरिष्ठ स्काउटर वाई पी गांगुली, नेमसिंह साहू, अजय ठाकुर, लक्ष्मण गुरुंग, मुकेश धनगुन, बेनीराम साहू वरिष्ठ गाइडर मधुमाला कौशल, कमला वर्मा, गायत्री देवांगन, पुष्पलता गंजीर, चंद्रकला ठाकुर, किरण ठाकुर और साथ ही बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउटर गाइडर शिक्षक, स्काउट,गाइड,रोवर,रेंजर छात्रों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया,।

इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद के स्काउट,गाइड, रोवर,रेंजर ने विभिन्न वाद्य यंत्रों का वादन करते हुए इस प्रार्थना सभा को संगीतमय बना दिया ।सर्वधर्म प्रार्थना सभा में प्रातः स्मरण, सरस्वती वंदना, गुरू महिमा, रघुपति राघव राजा राम,जय बोलो सत धर्मो की, वी शैल ओवरकम , हर देश में तू हर वेश में तू, शांतिपाठ इन सभी भजनों के साथ हिंदू, मुस्लिम,सिख, ईसाई, जैन,बौद्ध ,धर्मों की व्यक्तिगत प्रार्थना गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए गाकर सामाजिक सद्भावना के साथ सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया, सर्वधर्म प्रार्थना सभा के पश्चात सभी पदाधिकारियों और बच्चों ने आयोजन स्थल से घड़ी चौक तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया, घड़ी चौक के पास स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव जी ने माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात स्वच्छता ही सेवा की थीम पर सरदार पटेल मैदान बालोद में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव ने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना सभी के मन मे एक आत्मिक शांति प्रदान करता है, गांधीजी के आदर्शो को हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए, सभी धर्मो का एक अलग ही सम्मान है हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, संस्था के प्राचार्य अरूण कुमार साहू ने कहा की सर्वधर्म प्रार्थना स्काउटिंग संस्कारों का एक अनिवार्य अंग है,यह सभी का सम्मान करना व सत्कर्मों पर चलना सिखाता है,आज का दिन विश्व शांति का संदेश देता है और सभी धर्मो का सम्मान करना सिखाता है, इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव केएल गजेन्द्र ने किया , तथा आभार प्रदर्शन डीटीसी भुवन सिन्हा ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य अरूण कुमार साहू, डीओसी प्रेमलता चंद्राकार, ब्लॉक सचिव बालोद रुपेन्द्र सिन्हा हिमालय वुड बैज रोवर लीडर नेमसिंह साहू, संस्था के सर्विस रोवर्स, रेंजर के साथ साथ सभी स्काउटर, गाइडर का महत्वपूर्ण योगदान रहा, इस सफल आयोजन पर जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है l

You cannot copy content of this page